आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति इंटरनेट पर आ रहा है पैन कार्ड बनाना हो या फिर रिटर्न फाइल करनी हो सब ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में पासपोर्ट सेवा केंद्र पीछे कैसे रहता। आज की तारीख में पासपोर्ट को भी ऑनलाइन के माध्यम से बनाया जा सकता है। इसके लिए निम्न दस्तावेजों की जरुरत होंगी जो ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त आपके पास होनी चाहिए। जितनी मुझे जानकारी है पासपोर्ट बनाने के लिए आपके पास तीन डॉक्यूमेंट ऐसे होना चाहिए जिसमे आपका नाम पिता जी का नाम माता जी का नाम जन्म तारीख एक जैसे होना चाहिए अन्यथा आपका पासपोर्ट नही बन सकता।
![]() |
| How to make passport ? |
पासपोर्ट क्या है
यदि आपको या आपके किसी रिश्तेदार को भारत से बहार जाना हो तो उन्हें पासपोर्ट की जरूरत होती है पासपोर्ट आपका भारतीय पहचान डाक्यूमेंट्स होता है जिससे आपकी पहचान की जाती है की आप भारत के नागरिक है।
पासपोर्ट बनाने हेतु दस्तावेज | Documents for making passport
पासपोर्ट बनाने के लिए निचे दिए गए सूचि में से आप तीन ऐसे डाक्यूमेंट्स तैयार रखे जिसमे आपका नाम पिता का नाम माता का नाम और जन्म तारीख सामान हो।
1. कक्षा दसवीं की मार्कशीट
2. आधार कार्ड
3. पैन कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. बिजली का बिल
6. सरकारी बैंक का पासबुक फोटो सहित
7. लैंडलाइन का बिल
8. शाला स्थानांतरण पत्र (TC)
9. जन्म प्रमाण पत्र
10. इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म
इसके अलावा भी कुछ डाक्यूमेंट्स और दर्ज किये गए आप पासपोर्ट सेवा की ओफ्फिसाल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। आपके दिए गए दस्तावेजों में से तीन दस्तावेज सिलेक्ट कर लेना है।
पासपोर्ट कैसे बनाये
1. सबसे पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र की वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ पर जाये और स्वयं को रसिस्टर करे।
2. स्वयं को रसिस्टर करने के लिए लाल कलर के बॉक्स पर क्लिक करे जिस पर (New user registration ) लिखा हुआ है।
3. वह पर अपना नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस चुने अपना नाम डाले , ईमेल डाले , और पासवर्ड बनाये यद् रखे आपका यूजरनाम आपका ईमेल रहेंगे।
4. अब पूरा काम हो जाने के बाद आप हरे रंग के बॉक्स में क्लिक करे और यूजरनाम और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे।
5. apply for fresh passport पर जाये।
6. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करे। ऊपर दिए गए फोटो में पिले रंग से दर्शाया गया है।
7. अपना राज्य और जिला चुने और अगला पेज ओपन होने तक रुके।
8. पिले रंग से दर्शाये गए भाग पर क्लीक करते जाये और नेक्स्ट पर क्लीक करे अब अगला पेज खुलेंगे।
9. अब अपना नाम, सरनेम, लिंग, जन्म तारीख, जन्म स्थान , आपका राज्य , जिला, पैनकार्ड ,आधारकार्ड नंबर , अदि जानकारी को भरे यद् रखे आपको दिए गए दस्तावेजों के अनुसार सब फॉर्म भरना पड़ेंगे अपने मन कुछ नहीं डालना है.
10. इस पेज पर आपको आपके माता और पिता का नाम डालना होंगे।
11. इसके बाद आपको आपका पता सही सही डालना होंगे।
12. इसके बाद आपको एमर्जेन्सी कांटेक्ट में किसी करीबी या परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर देना होंगे यदि आपसे कांटेक्ट नहीं हो पता तो वह आपके परिवार से संपर्क करेंगे।
13. इसके बाद दिए गए फोटो में पिले रंग में दिए गए निशान पर क्लिक करते जाये और आगे बढे।
14. इसके बाद ऊपर दिया हुआ पेज ओपन होगा इसमें आपको सभी ऑप्शन पर NO करना होंगे। नहीं तो आपको पासपोर्ट मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ेंगे।
15. अब आपको पासपोर्ट का नमूना पेज दिखेंगे आपका पासपोर्ट ऐसा ही बनकर आएंगे।
16. अब अपना जन्म प्रूफ और आपके पता का दस्तावेज सिलेक्ट करे , आपको MASSAGE अलर्ट सुविधा लेनी हो तो वो भी आप सिलेक्ट कर सकते है , अपना स्थान डालकर एग्री पर क्लिक करे और आगे बढे।
पासपोर्ट की फीस कितनी है
17. अब आपको आपका रेफेरेंस नम्बर मिल जाएंगे अपने दस्तावेज अपलोड करे और पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए किसी तारीख का चयन करे और भुगतान कर ऑप्पोइंटमेंट लेटर निकाले। पासपोर्ट की फीस 1500 रूपये होती है।
पासपोर्ट कितने दिन में बन जाता है
18. आपने जो तारीख तय की है तारीख को आप उस पासपोर्ट ऑफिस जाये और अपने नंबर आने का इंतज़ार करे, वह पर अफसर आपके दस्तावेजों को चैक करेंगे आप अपने ओरिजनल दस्तावेज जरूर लेजाए।
19. सब कुछ सही पाए जाने पर वह आपका फोटो लिया जाएंगे जो आपके पासपोर्ट पर लग कर आएंगे इसलिए आप थोड़ा अच्छे से तैयार होकर जाये।
20. अब आपकी फाइल जिले के एसपी ऑफिस जाएँगी और वहां से आपके नज़दीकी ठाणे पर आपकी फाइल पंहुचा दी जाएँगी पुलिस के बुलाने पर जाना होंगे और यदि वो नहीं बुलाते तो आपको स्वयं जाकर पूछना होंगे की पासपोर्ट हेतु वेरिफिकेशन फाइल आई या नहीं।
21. वह देखा जाएंगे की आपके खिलाफ कोई केस तो दर्ज़ नहीं है और आपकी फ़ाइल दुबारा एसपी ऑफिस जाएँगी और आपकी जानकारी सही पाए जाने के बाद वह फाइल पासपोर्ट ऑफिस पंहुचा दी जाएँगी।
22. उसके कुछ दिनों बाद आपका पासपोर्ट प्रिंट होकर आपके घर पोस्ट द्वारा आ जाएंगे।
ऊमीद करता हु साथियो आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होंगी और आपको पासपोर्ट बनाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएंगी। अगर पका कोई करीबी पासपोर्ट बनाना चाहता है तो इस पोस्ट को उन तक जरूर पहुचाये ताकि वे भी आसानी के साथ अपना पासपोर्ट बना सके।

0 Comments